सातों नाथ मंदिरों पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब

सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के सातों नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

सातों नाथ मंदिरों पर उमड़ा शिवभक्तों का सैलाब
HIGHLIGHTS:

सावन के तीसरे सोमवार को बरेली के सातों नाथ मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।

कछला घाट और गढ़ गंगा से गंगाजल लेकर कांवड़िये जलाभिषेक के लिए पहुंचे।

प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

जन माध्यम
बरेली।
नाथ नगरी बरेली में सावन के तीसरे सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। शहर के सातों नाथ मंदिरोंअलखनाथ, त्रिवटी नाथ, तपेश्वर नाथ, धोपेश्वर नाथ, बनखंडी नाथ, पशुपति नाथ और मढ़ीनाथ मंदिर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए शिवभक्तों की भीड़ जुटने लगी। कछला घाट और गढ़ गंगा से पवित्र गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में कांवड़िये और श्रद्धालु मंदिरों तक पहुंचे।

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों के आसपास भी पूरे दिन भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

शिवभक्तों के स्वागत के लिए जिला प्रशासन की ओर से भी विशेष इंतजाम किए गए। बरेली पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर के जरिए कांवड़ियों और श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की गई। मंडलायुक्त शंभू कुमार, डीआईजी अजय साहनी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एडीएम सिटी, एडीएम प्रशासन, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी साउथ अंशिका वर्मा और एसपी ट्रैफिक मोहम्मद अकमल खान समेत अधिकारियों ने पुष्पवर्षा कर शिवभक्तों का स्वागत किया।

पुष्पवर्षा के दौरान कांवड़ियों और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। पूरा वातावरण हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए।