भोले के भक्तों पर बरसे फूल, पप्पू कश्यप ने किया कांवरियों का भावपूर्ण स्वागत

14 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था कांवरियों का जत्था, सोमवार को रिठौरा पहुंचने पर उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का माहौल

भोले के भक्तों पर बरसे फूल, पप्पू कश्यप ने किया कांवरियों का भावपूर्ण स्वागत
HIGHLIGHTS:

14 अगस्त को हरी झंडी दिखाकर रवाना किए गए कांवरियों के जत्थे का रिठौरा पहुंचने पर स्वागत हुआ।

चेयरमैन प्रत्याशी पप्पू कश्यप ने कांवरियों पर पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया।

हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से रिठौरा शिवमय नजर आया।

जन माध्यम
बरेली रिठौरा।
सावन की भक्ति और आस्था से सराबोर नगर पंचायत रिठौरा में सोमवार को उस समय श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिला, जब कांवरियों का जत्था नगर में पहुंचा। नगर पंचायत रिठौरा से चेयरमैन प्रत्याशी पप्पू कश्यप ने कांवरियों पर फूलों की वर्षा कर उनका भावपूर्ण स्वागत किया। इस दौरान पूरा माहौल हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा।दरअसल, 14 अगस्त को पप्पू कश्यप ने हरी झंडी दिखाकर कांवरियों के जत्थे को रवाना किया था। सोमवार को जत्थे के वापस नगर पंचायत रिठौरा पहुंचने पर पप्पू कश्यप अपने भाई राजू कश्यप और कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत के लिए मौजूद रहे। कांवरियों के पहुंचते ही फूल बरसाकर उनका अभिनंदन किया गया और उनकी मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
इस दौरान पप्पू कश्यप ने कहा कि कांवरियों की सेवा और स्वागत करना भगवान भोलेनाथ के भक्तों के प्रति सम्मान और श्रद्धा का भाव है। सावन का महीना हमें भक्ति, सेवा और आपसी भाईचारे का संदेश देता है।
स्वागत के दौरान राजू कश्यप, रवि कश्यप, राकेश कश्यप, नंदकिशोर कश्यप, सोनू कश्यप, आकाश कश्यप, उमेश कश्यप, गुड्डू कश्यप, दिलीप यादव समेत तमाम लोग मौजूद रहे।हर-हर महादेव के जयघोष के बीच कांवरियों के स्वागत से रिठौरा का माहौल पूरी तरह शिवमय नजर आया।