बरेली आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों के चैंबरों पर चला बुलडोजर

बरेली आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध चैंबरों और कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने जेसीबी से कार्रवाई की। आरटीओ ने दलालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही।

बरेली आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों के चैंबरों पर चला बुलडोजर
HIGHLIGHTS:

आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध चैंबरों पर चला बुलडोजर।

जेसीबी से दलालों के चैंबर और कब्जे हटाए गए।

आरटीओ ने आगे भी कार्रवाई जारी रखने की बात कही।

जन माध्यम
बरेली
में आरटीओ कार्यालय के बाहर दलालों के चैंबरों पर चला बुलडोजर

बरेली। सोमवार को आरटीओ कार्यालय के बाहर अवैध रूप से बने दलालों के चैंबरों और कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। एआरटीओ सरोज सिंह के नेतृत्व में जेसीबी चलाकर बड़ी संख्या में अवैध निर्माण हटाए गए।

कार्रवाई के दौरान आरटीओ परिसर और उसके बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन की मौजूदगी में जेसीबी ने एक-एक कर दलालों के चैंबरों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान मौके पर लोगों में हलचल मची रही।

आरटीओ पंकज सिंह ने बताया कि कार्यालय के बाहर अवैध कब्जों और दलालों की गतिविधियों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर अभियान चलाकर अवैध निर्माण हटाए गए।

उन्होंने कहा कि आरटीओ परिसर को दलाल मुक्त बनाने और आम लोगों को बिना किसी बिचौलिए के सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। कार्रवाई के दौरान आरटीओ प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की टीम मौके पर मौजूद रही।