एसएसपी के निर्देश पर 12 शातिर बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट

एसएसपी के आदेश पर जिले के विभिन्न थानों के 12 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलकर निगरानी तेज की गई।

एसएसपी के निर्देश पर 12 शातिर बदमाशों की खुली हिस्ट्रीशीट
HIGHLIGHTS:

बरेली पुलिस ने अपराध नियंत्रण के लिए 12 शातिर अपराधियों की बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीट खोली।

गंभीर मामलों के आरोपी: इनमें 7 गैंगस्टर, चोरी, लूट और गैंगरेप जैसे संगीन अपराधों के आरोपी शामिल हैं।

थानावार कार्रवाई: भमोरा और बहेड़ी थानों से 4-4, किला से 2, सीबीगंज और अलीगंज से 1-1 बदमाश पर एक्शन।

सैय्यद शहाबुद्दीन। जन माध्यम
बरेली।
जनपद में कानून-व्यवस्था को दुरुस्त करने और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए बरेली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी के निर्देश पर जिले के विभिन्न थानों में सक्रिय 12 शातिर अपराधियों की बी-श्रेणी हिस्ट्रीशीट खोल दी गई है। अब इन सभी की गतिविधियों पर पुलिस चौबीसों घंटे पैनी नजर रखेगी।

जांच के बाद पुलिस ने ऐसे शातिर बदमाशों की सूची तैयार की, जिन पर चोरी, लूट, गैंगस्टर और हत्या के प्रयास जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं।
थाना भमोरा: कुलदीप उर्फ कैलाश, गुलफाम, गुड्डी उर्फ कासिम और शिवम सिंह।
थाना बहेड़ी: विकास अहमद उर्फ गुड्डन, महताब, सलाम और उस्मान शाह उर्फ जानू।
थाना किला: अनीस उर्फ बबलू और रईस उर्फ नासिर।
थाना सीबीगंज व अलीगंज: सीबीगंज से रविन्द्र उर्फ कटिया और अलीगंज से परवेज उर्फ गुड्डू।

हिस्ट्रीशीट खोले गए अपराधियों में 7 गैंगस्टर एक्ट के तहत नामजद हैं। इनके अलावा 2 वाहन चोर, 1 हत्या के प्रयास का आरोपी, 1 कुर्की का वांछित और 1 गैंगरेप व जानलेवा हमले का मुख्य आरोपी शामिल है।

एसएसपी बरेली ने साफ तौर पर कहा है कि जिले में अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति जारी रहेगी। सभी थाना प्रभारियों को इन हिस्ट्रीशीटरों की नियमित चेकिंग और कड़ी निगरानी करने के कड़े निर्देश दिए गए हैं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत कठोर वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।