जन्माष्टमी पर शांति समिति की बैठक सम्पन्न
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नन्दोत्सव शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए हाफिजगंज थाने में शांति समिति की बैठक हुई।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और नन्दोत्सव शोभायात्रा को लेकर हाफिजगंज थाने में बैठक हुई।
आयोजकों से निर्धारित मार्गों और स्थानों पर ही कार्यक्रम करने की अपील की गई।
लोगों से अफवाहों से बचने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पुलिस को देने को कहा गया।
जन माध्यम
सेंथल। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं नन्दोत्सव शोभायात्रा को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से थाना हाफिजगंज परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधिकारियों ने आयोजकों, ग्राम प्रधानों और नगर के गणमान्य लोगों से पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
थाना हाफिजगंज के एसएचओ संतोष कुमार ने आयोजकों एवं ग्राम प्रधानों से कहा कि सभी कार्यक्रम विगत वर्षों की भांति निर्धारित मार्गों एवं स्थानों पर ही आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न होने दी जाए और सभी लोग मिल-जुलकर शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाएं।
एसएचओ ने सेंथल नगर की गंगा-जमुनी तहजीब का उल्लेख करते हुए कहा कि नगर आपसी सद्भाव की मिसाल रहा है। यहां विभिन्न समुदायों के लोग एक-दूसरे के पर्वों में सहभागिता करते हैं। उन्होंने लोगों से इस परंपरा को आगे भी कायम रखने की अपील की।
उन्होंने किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध गतिविधि अथवा अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा। पुलिस प्रशासन ने शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए सतर्क रहने का भरोसा दिलाया।
बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री उमाकांत जोशी, भाजपा नेता अंकित गुप्ता, सेंथल कांवड़ दल के कपूरी महंत अनुभव शर्मा, दीपराज गंगवार, प्रहलाद प्रधान, शुभम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।