रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी की नई कार्यकारिणी घोषित, पांच नए सदस्य बने क्लब का हिस्सा
रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ नई कार्यकारिणी के गठन और पांच नए सदस्यों के स्वागत के साथ हुआ। शैलेन्द्र कुमार सक्सेना अध्यक्ष और राजीव कोहली सचिव चुने गए।
• रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी की नई कार्यकारिणी का गठन।
• शैलेन्द्र कुमार सक्सेना बने अध्यक्ष, राजीव कोहली को मिली सचिव की जिम्मेदारी।
• पांच नए सदस्यों का रोटरी परिवार में स्वागत किया गया।
जन माध्यम
बरेली। रोटरी क्लब ऑफ बरेली ग्लोरी के नए सत्र 2026-27 का शुभारंभ होटल जेएम विस्तारा, डेलापीर में आयोजित बैठक के साथ हुआ। इस अवसर पर क्लब की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया तथा पांच नए सदस्यों का रोटरी परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से शैलेन्द्र कुमार सक्सेना को क्लब का अध्यक्ष और राजीव कोहली को सचिव चुना गया। वहीं पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी को क्लब ट्रेनर की जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में हरिओम शर्मा एवं सतवंत सिंह चड्ढा को उपाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा को संयुक्त सचिव, अशोक श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष तथा आर.एस. भंडारी को कार्यक्रम समन्वयक नियुक्त किया गया।
क्लब के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में सुनील दत्त शर्मा, सलील माथुरिया, मोहित जोहरी, जगदीश चंद्र, के.के. गंगवार, पंकज वर्मा और आर.पी. सिंह को शामिल किया गया।
बैठक के दौरान पूर्व अध्यक्ष अशोक अवस्थी ने वर्ष 2025-26 में किए गए सेवा कार्यों की जानकारी साझा करते हुए नए सत्र में समाजहित से जुड़े और अधिक सेवा प्रकल्प संचालित करने का सुझाव दिया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सक्सेना ने कहा कि नई कार्यकारिणी और नए सदस्यों के सहयोग से क्लब की सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन आर.एस. भंडारी ने किया, जबकि सचिव राजीव कोहली ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।