महफिल-ए-अदब में गूंजा देशभक्ति और शायरी का पैगाम
बरेली के आईएमए हॉल में डॉ. अनीस बेग की ओर से महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ के तहत ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन आयोजित हुआ।
आईएमए हॉल में महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान से हुई।
देशभर से आए शायरों और कवियों ने देशभक्ति, अमन और भाईचारे का संदेश दिया।
जन माध्यम
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आईएमए हॉल, सिविल लाइंस में महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ का आयोजन किया गया। डॉ. अनीस बेग की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देशभर से आए शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान से हुई।
कार्यक्रम में देश के वीरों को समर्पित काव्य और मुशायरा मुख्य आकर्षण रहा। शायरों और कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देशभक्ति, भाईचारे, अमन और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने तालियों के साथ शायरों और कवियों का उत्साहवर्धन किया।
मुशायरे में वसीम बरेली, नदीम फारूक, अजीम शाकिरी, मशहर अफरीदी, बिलाल सहारनपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, तबरेज राणा, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, सबा बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, राहिल बरेली, मसूदम बरेली और अहमद फरीद समेत कई शायरों और कवियों ने शिरकत की।
आयोजन के दौरान डॉ. अनीस बेग की ओर से अतिथियों और शायरों का स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि साहित्य और कला समाज को जोड़ने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को आजादी के संघर्ष, वीरों के बलिदान और आपसी भाईचारे का संदेश मिलता है।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष शुभलेश यादव, कैंट अध्यक्ष राजेश मौर्य, आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. रवीश कुमार, कुलदीप सिंह भुल्लर, उवैस रजा खां, खुसरो मिर्जा, उस्मान रजा खां, यावर खां, सैयद महताब, साजिद खां पप्पू, परवेज शेख, सैयद नजीब, मोहम्मद नदीम अंसारी, डॉ. अजहर नवाब, डॉ. सैफ शेख, दानिश, महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादव सुल्तानी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
मुशायरे और कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमी और शहरवासी पहुंचे। देर रात तक चली महफिल में देशभक्ति और भाईचारे के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।