चोरी : रिछा में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की बढती बारदातें, एक और घटना को दिया अंजाम।

बढती चोरी का मुद्धा डीएम के सामने जिला उघोग बंधु की बैठक में उठाएगी राइस मिलर एसोसिएशन। पुलिस अंकुश लगाने में‌ नकाम, मिलर्स मे रोष।

चोरी : रिछा में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी की बढती बारदातें, एक और घटना को दिया अंजाम।
HIGHLIGHTS:

एएन इंडस्ट्रीज के ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।

हाल के दिनों में रिछा क्षेत्र में ट्रांसफॉर्मरों को निशाना बनाने की कई घटनाएं सामने आईं।

राइस मिलर एसोसिएशन ने जिला उद्योग बंधु की बैठक में डीएम के समक्ष मामला उठाने का निर्णय लिया।

जन माध्यम
देवरनियां, बरेली ।
कोतवाली देवरनियां के कस्बा रिछा में राइस मिलों पर लगे ट्रांसफॉर्मरों से तेल चोरी की बारदातें  फिर से बढ़ने लगी हैं। बुधवार की रात ए एन इंडस्ट्रीज रिछा में ट्रांसफॉर्मर से तेल चोरी घटना को अज्ञात चोरों ने अंजाम देकर पुलिस के सामने एक और चुनौती खडी कर दी है। इलाकाई पुलिस बढ़ती चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना तो दूर घटनाओं का खुलासा तक नहीं कर सकी हैं, जिससे मिलर्स में रोष फैल रहा है। और उन्होंने घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं रिछा राइस मिलर एसोसिएशन ने इस मुद्धे को जिला उघोग बंधु की बैठक में डीएम के सामने उठाने की बात कही है।
रिछा की ए एन इंडस्ट्रीज के ओनर मोहम्मद काशिफ ने बताया के बुधवार की बीतीरात चोरी 12-4 बजे देर रात हुई होगी। राइस मिल पर कैमरे लगे हुए हैं, मगर ट्रांसफॉमर के क़रीब कैमरा न होने की वजह से चोर वीडियो में नहीं आ सके। मोहम्मद काशिफ़ ने चोरी की रिपोर्ट रिछा चौकी पर करने के बाद  थाना कोतवाली देवरनियां में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं।
रिछा क्षेत्र में फिर से चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। अभी 3-4 दिन पहले सनराइज इंडस्ट्रीज पर भी चोरी की कोशिश की गई थी। चोरों ने वहां से ट्रांसफॉमर खोल लिया था, मगर बिजली में ट्रिपिंग हुई जिसके वजह से राइस मिलर ओनर मोहम्मद इमरान बाहर आए और शोर मचाया, जिससे चोर भाग खड़े हुए थे। सनराइज मिल की तरफ़ से भी पुलिस तहरीर  रिछा चौकी में की गई थी। चौकी प्रभारी ने जांच शुरू की थी, मगर चोर अभी मिल नहीं सके थे, कि उससे पहले ही बीती बुधवार की रात ए एन इंडस्ट्रीज पर बारदात हो गई। इसके साथ ही एक माह पहले करीब जनता मिल के पास भी ट्रांसफॉमर से तेल चोरी हुआ था, और आम जानता को गर्मी में बिजली से परेशान होना पड़ा था। पिछले साल भी इन ही दिनों में जे एस इंडस्ट्रीज से बिजली के काफ़ी उपकरण चोरी हुए थे, जिसमे लाखों की चोरी हुई थी, मगर देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने जल्दी कार्रवाई करते हुए चोरों को पकड़ लिया था। 
रिछा राइस मिलर एसोसिएशन अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाज़ी ने मांग की है, कि  चोर जल्दी से पकड़े जाए। नियाज़ी ने चौकी इंचार्ज और थाना प्रभारी से इस संबंध में मिलने की भी बात कही, और साथ ही उन्होंने कहा कि बढती चोरी का मुद्धा ज़िला उद्योग बंधु मीटिंग में डीएम बरेली अविनाश सिंह के समक्ष भी चोरी का मुद्दा उठाया जाएगा। चोरी की घटनाओं से राइस मिलर्स में भारी रोष  है।
इस संबंध में देवरनियां थाना प्रभारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मामले की तहरीर मिल गई है, रिपोर्ट  कराई जा रही है।
फोटो--- रिछा के राइस मिल के ट्रांसफॉर्मर से हुआ तेल चोरी।
 " राइस मिलों के ट्रांसफॉर्मर से बढती तेल चोरी को लेकर थाना प्रभारी और चौकी इंचार्ज से मिलने के अलावा जिला उघोग बंधु की बैठक में डीएम के समक्ष उठाया जाएगा। --- अतहर हुसैन नियाजी, अध्यक्ष रिछा राइस मिलर एसोसिएशन "