दो हजार अपराधियों पर शिकंजा कसेगा "ऑपरेशन वज्रपात"
एसएसपी अनुराग आर्य ने 'ऑपरेशन वज्रपात' अभियान की शुरुआत की है, जिसका मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराधों पर काबू पाना है। इस अभियान के तहत पुलिस को 15 जनवरी 2025 तक 2,000 अपराधियों को गिरफ्तार करने का लक्ष्य सौंपा गया है। पुलिस ने गंभीर अपराधों में शामिल वांछित अपराधियों की सूची तैयार की है, जिनमें डकैती, नकबजनी, लूट, चेन स्नेचिंग, पशु चोरी और गोकशी शामिल हैं। एसएसपी ने सभी थानों को इन अपराधियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं, साथ ही सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। अभियान के दौरान पुलिस अधिकारियों को उनकी कार्यप्रणाली के आधार पर पुरस्कृत किया जाएगा और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान के तहत गैंगस्टर एक्ट और गैंग पंजीकरण की कार्रवाई भी की जाएगी।
बरेली। एसएसपी अनुराग आर्य ने जनपद में अपराधों को रोकने के लिए 'ऑपरेशन वज्रपात' की शुरुआत की है। इस विशेष अभियान के तहत सभी थानों को 15 जनवरी तक 2,000 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजने का लक्ष्य सौंपा गया है। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस ने गोकशी, डकैती, नकबजनी, लूट, चेन स्नेचिंग, पशु चोरी जैसे मामलों में वांटेड अपराधियों का चिह्नीकरण शुरू कर दिया है। पांच साल के भीतर सक्रिय रहे अपराधियों की सूची तैयार कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इन अपराधों में डकैती में 77, नकबजनी में 652, लूट में 403, चेन स्नेचिंग में 100, पशु चोरी में 289, गोकशी के आरोप में 479 वांटेड अभियुक्त शामिल हैं।
एसएसपी ने जनपद के सभी थानों को इन अपराधियों को पकड़ने का लक्ष्य दिया है। साथ ही सीओ को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अभियान में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। थानेदारों को स्पष्ट रूप से यह कहा गया है कि झूठ बोलने, प्रार्थना पत्रों का निस्तारण न करने, भ्रष्टाचार और जांच लंबित रखने के आरोप में माइनस मार्किंग की व्यवस्था लागू की गई है, जो उनके प्रदर्शन पर असर डालेगी। इसके अलावा अच्छे प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत किया जाएगा और उन्हें थाने का प्रभार सौंपने में प्राथमिकता दी जाएगी।
एसएसपी ने बताया कि यह अभियान अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसके तहत गैंगस्टर एक्ट और गैंग पंजीकरण के साथ गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान थानेदारों को जोनल चेकिंग का आदेश भी दिया गया है, जिसमें इंस्पेक्टर अपने थाना क्षेत्र छोड़कर दूसरे थानों में जाकर चेकिंग करेंगे और एसएसपी को रिपोर्ट देंगे। यह विशेष अभियान 15 जनवरी 2025 तक चलेगा और इसमें डकैती, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
"ऑपरेशन वज्रपात 15 जनवरी तक चलेगा, इसमें डकैती, लूट और अन्य गंभीर अपराधों में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। यह अभियान अपराधियों के खिलाफ हमारी जीरो टॉलरेंस नीति को दर्शाता है।"
अनुराग आर्य, एसएसपी बरेली