कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन

बरेली में कांग्रेस कार्यालय पर जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन केक काटकर और मिष्ठान वितरण कर मनाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन
HIGHLIGHTS:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेठवाड़ा स्थित कार्यालय पर राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन मनाया।

जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने राहुल गांधी के नेतृत्व और जनहित के मुद्दों पर उनकी सक्रियता की सराहना की।

कार्यक्रम में केक काटकर मिष्ठान वितरण किया गया और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्याम बिहारी भार्गव/ जन माध्यम 
मथुरा ।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली सांसद राहुल गांधी का 56वां जन्मदिन सेठवाड़ा स्थित कांग्रेस कार्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान केक काटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं और कार्यकर्ताओं के बीच मिष्ठान वितरण किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने कहा कि राहुल गांधी देश में संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की आवाज को मजबूती से उठाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और बेरोजगारी जैसे जनहित के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाकर राहुल गांधी ने लोकतंत्र को सशक्त बनाने का कार्य किया है।

जिला कांग्रेस महामंत्री वैद्य मनोज गौड़ ने कहा कि राहुल गांधी युवाओं के रोजगार, न्याय और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी देश के करोड़ों युवाओं की आवाज बनकर उनके अधिकारों के लिए खड़े हैं।

पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि ने कहा कि किसानों, छात्रों, युवाओं तथा दलित एवं वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा के लिए राहुल गांधी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आदित्य तिवारी ने किया। इस अवसर पर उमेश शर्मा, बलवीर प्रधान, प्रेमशंकर शर्मा, रूपा लवानिया, गीता दिवाकर, ललिता देवी, शाहिद कुरेशी, प्रवीण ठाकुर, पुनीत बघेल, आशीष अग्रवाल, कुंवर सिंह निषाद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।