राबिया अख्तर के स्वागत में जुटे समर्थक

बरेली के अहमद अली तालाब क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर का स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। बैठक में चुनावी रणनीति, जनसंपर्क और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा हुई।

राबिया अख्तर के स्वागत में जुटे समर्थक
HIGHLIGHTS:

• अहमद अली तालाब क्षेत्र में हज्जन राबिया अख्तर का स्वागत किया गया।

• कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति और बूथ प्रबंधन पर मंथन हुआ।

• शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार को प्राथमिकता देने की बात कही।

जन माध्यम
बरेली।
कैंट विधानसभा क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। रविवार को अहमद अली तालाब क्षेत्र में संभावित प्रत्याशी हज्जन राबिया अख्तर का स्थानीय लोगों और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। विभिन्न स्थानों पर फूल-मालाएं पहनाकर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान समर्थकों ने उनके समर्थन में नारे भी लगाए।

स्वागत कार्यक्रम के बाद आयोजित बैठक में राबिया अख्तर ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ आगामी चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जनसंपर्क अभियान को प्रभावी बनाने, बूथ प्रबंधन मजबूत करने तथा संगठन को अधिक सक्रिय करने सहित विभिन्न विषयों पर मंथन किया गया।

राबिया अख्तर ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसे बनाए रखना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि यदि जनता अवसर देती है तो कैंट क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने की दिशा में प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित करने और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। उनका कहना था कि क्षेत्र के विकास के लिए जनता की भागीदारी और मजबूत जनसंपर्क सबसे महत्वपूर्ण है।

बैठक में सादिक हुसैन, आदिल हुसैन, आसिम हुसैन, शारिक हुसैन, शकील कुरैशी, शाबेज साबरी, आलम हुसैन, शोएव हुसैन, मेराज हुसैन, नवाब हुसैन, मुजम्मिल हुसैन, फरीद हुसैन, इकबाल कुरैशी, अरमान कुरैशी, बब्लू कुरैशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।