नवाबगंज: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भव्य जन कल्याण शिविर
नवाबगंज ब्लॉक परिसर में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूरे होने पर जन कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. एमपी आर्य ने फीता काटकर व दीप प्रज्वलित कर इसका उद्घाटन किया।
केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के सफल 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नवाबगंज ब्लॉक परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, विधायक डॉ. एम. पी. आर्य और भाजपा जिला अध्यक्ष सोमपाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
ब्लॉक प्रमुख श्रीमती प्रज्ञा गंगवार और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार की मौजूदगी में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाकर ग्रामीणों का मौके पर ही पंजीकरण किया गया।
सरफराज़ खान/जन माध्यम,
बरेली। केंद्र सरकार के सेवा और सुशासन के सफल 12 वर्ष पूरे होने के ऐतिहासिक अवसर पर मंगलवार को नवाबगंज ब्लॉक परिसर में एक भव्य एवं विशाल 'जन कल्याण शिविर' का आयोजन किया गया। इस विशेष कैंप का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं को बिचौलियों के बिना सीधे समाज के अंतिम छोर पर बैठे आम जनमानस तक पहुँचाना और उन्हें अधिकारों के प्रति जागरूक करना था। इस दौरान ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों पर अपनी समस्याओं के निस्तारण और नई योजनाओं में पंजीकरण के लिए सुबह से ही ग्रामीणों का तांता लगा रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवाबगंज के माननीय सांसद श्री छत्रपाल सिंह गंगवार, क्षेत्रीय विधायक डॉ. एम. पी. आर्य एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री सोमपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर और फीता काटकर शिविर का विधिवत उद्घाटन किया।
शिविर के दौरान आयोजित मुख्य जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों के दौरान देश ने चहुंमुखी और ऐतिहासिक विकास देखा है। आज बिना किसी भेदभाव के सरकार की हर योजना की रोशनी गरीब के घर तक पहुँच रही है। वक्ताओं ने उपस्थित जनसमूह से अपील की कि वे इस प्रकार के कैंपों का पूरा लाभ उठाएं, सरकारी प्रक्रियाओं को समझें और विभिन्न योजनाओं से जुड़कर स्वयं को और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त व आत्मनिर्भर बनाएं।
इस अवसर पर नवाबगंज क्षेत्र के विकास और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ. आशुतोष गंगवार के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा की। कार्यक्रम को सफल बनाने में वरिष्ठ भाजपा नेता अनुज गंगवार, भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री नितिश उपाध्याय एडवोकेट, जिला सोशल मीडिया प्रभारी गजेंद्र गंगवार, भाजपा नेता नंद किशोर, मंडल अध्यक्ष खेमकरण गंगवार, जयदीप ठाकुर, ओमप्रकाश गंगवार और हरपाल मौर्य सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
शिविर में लगे कृषि, स्वास्थ्य, समाज कल्याण और बाल विकास विभाग के काउंटरों पर देर शाम तक हजारों ग्रामीणों ने पूछताछ कर मौके पर ही जरूरी दस्तावेज जमा किए।