छोटे लोहिया के रूप में थी जनेश्वर मिश्र की पहचान: शिवचरण

छोटे लोहिया के रूप में थी जनेश्वर मिश्र की पहचान: शिवचरण

बरेली। समाजवादी पार्टी में छोटे लोहिया के नाम से मशहूर जनेश्वर मिश्र सही मायने समाजवादी विचारधारा के प्रेरणास्रोत थे। मिश्र देश के गिने-चुने चुने नेताओं में से थे जो केंद्र में 7 बार मंत्री रहे। लेकिन इसके बावजूद उनके पास न कोई बंगला था और न ही कोई गाड़ी ही थी । सिविल लाइंस स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर हुईं विचार गोष्ठी में अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया। इस अवसर पर श्रद्धेय जनेश्वर मिश्र के चित्र पर सपाइयों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि कहा कि जनेश्वर मिश्र का पूरा जीवन सादा जीवन - उच्च विचार के मापदंड पर ख़रा उतरता है उन्होंने सदैव गांव - गरीब और किसान से जुड़े मुद्दों पर अपनी बेबाकी से राय रखी, ज़ब संसद में वह बोलते थे तो उनका भाषण बहुत ही शान्ति के साथ सभी पक्ष और विपक्ष के नेता सुना करते थे पार्टी के कैडर कैम्प में नेताजी उनका भाषण युवाओं से सुनने की ताकीद किया करते थे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को राजनीति में आगे लाने और कन्नौज से सांसद के रूप में प्रत्याशी बनाने का प्रस्ताव नेता जी के सामने जनेश्वर मिश्र ने ही रखा था और आपके सानिध्य में ही अखिलेश यादव जी ने राजनीति की बुनियादी तालीम और बारिकियां भी आपसे ही सीखी थीं।

उन्होंने बताया नेता जी की तरह ही अखिलेश जी जनेश्वर मिश्र जी का बहुत सम्मान करते हैं और मुख्यमंत्री रहते हुए अखिलेश यादव जी ने जनेश्वर मिश्र जी के नाम पर कई सारी कल्याणकारी योजनाओं को चलाया वहीं लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाया और श्रद्धांजलि स्वरुप उसका नाम जनेश्वर मिश्रा पार्क रखा।
विचार गोष्ठी का संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया।

वहीं जिला उपाध्यक्ष मनोहर पटेल, महानगर उपाध्यक्ष शेर सिंह गंगवार, ज़िला उपाध्यक्ष समर्थ मिश्रा, बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सोनकर, महानगर उपाध्यक्ष दिनेश यादव, महानगर उपाध्यक्ष गोविन्द सैनी व राजेश मौर्या, चंद्र सेन सागर, महानगर उपाध्यक्ष समयुन खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष स्मिता यादव, ज़िला सचिव ब्रजेश श्रीवास्तव व द्रोण कश्यप, महानगर सचिव महेंद्र राजपूत, नाजिम कुरैशी, अफसान खान, अनुज वाल्मीकि एड.,छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद फरहान अली, छात्र सभा महानगर अध्यक्ष विक्रांत पाल, यूथ ब्रिगेड महानगर अध्यक्ष सचिन आंनद, व्यापार सभा महानगर अध्यक्ष नीरज गुप्ता, बाबा साहब वाहिनी जिलाध्यक्ष ब्रजेश आज़ाद व महानगर अध्यक्ष अमित गिहार, अनुसूचित जाति एवं जनजाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामवीर दिवाकर, मजदूर सभा महानगर अध्यक्ष अशफ़ाक़ चौधरी, संजीव कश्यप, संदीप मौर्या, अनूप सागर, सम्राट अनुज मौर्या, शिवम प्रजापति, जितेंद्र मुंडे, राम सेवक प्रजापति, रणवीर सिंह जाटव, अवधेश यादव, संजय मेवाती, जावेद गद्दी, अमरीश यादव, रेहान अंसारी, प्रमोद अग्रवाल आदि प्रमुख पदाधिकारियों ने विचार रखें।