उर्स में जिला पंचायत सदस्य मुन्ने अंसारी का सम्मान, सज्जादा नशीन ने बांधी पगड़ी

सैंथल क्षेत्र के गांव अटंगाचांदपुर में चल रहे बाबा सय्यद शाह मियां के उर्स में पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मुन्ने अंसारी का पगड़ी बांधकर सम्मान किया गया। इस दौरान उन्होंने मजारों को एकता और भाईचारे का प्रतीक बताते हुए लोगों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।

उर्स में जिला पंचायत सदस्य मुन्ने अंसारी का सम्मान, सज्जादा नशीन ने बांधी पगड़ी
HIGHLIGHTS:

बाबा सय्यद शाह मियां के उर्स में पहुंचे मुन्ने अंसारी का हुआ सम्मान।
सज्जादा नशीन ने पगड़ी बांधकर किया सम्मानित।
मुन्ने अंसारी बोले- मजारें देती हैं एकता और भाईचारे का संदेश।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग रहे मौजूद।

सैंथल। क्षेत्र के गांव अटंगाचांदपुर में चल रहे बाबा सय्यद शाह मियां के उर्स में चादरपोशी के लिए पहुंचे जिला पंचायत सदस्य मुन्ने अंसारी का विशेष सम्मान किया गया। मजार के सज्जादा नशीन ने उनके सिर पर पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। इस मौके पर उर्स में मौजूद लोगों ने भी उनका स्वागत किया।

बसपा पार्टी से जिला पंचायत सदस्य चुने गए मुन्ने अंसारी ने कहा कि वह बहन कुंवारी मायावती के निर्देशन में क्षेत्र की विभिन्न मजारों पर दौरान-ए-उर्स चादरपोशी करने पहुंचते हैं। उन्होंने कहा कि मजारें हमेशा से आपसी भाईचारे, एकता और इंसानियत का पैगाम देती रही हैं।

उन्होंने कहा कि जो लोग बुजुर्गों के आस्तानों से ताल्लुक रखते हैं, वे फिरकापरस्ती से दूर रहते हैं और समाज में मोहब्बत तथा सौहार्द का संदेश फैलाते हैं। मुन्ने अंसारी ने लोगों से क्षेत्र में एकता बनाए रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने की अपील भी की।

कार्यक्रम में मोहम्मद आजम, मोहम्मद आसिफ, वकील अहमद, शमशुल अंसारी, आकिब अंसारी, गुलाम हुसैन, शमीम अहमद, सद्दाम जरी वाले, मौलाना अब्बास जैदी, ताहिर अली जैदी, सभासद अकील, एजाज अहमद, भूपराम सागर, सुमेर सिंह गौतम, हरीश सागर और नरेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।