पगड़ी और माला से जुड़ा सम्मान
शाही, बरेली में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर के दौरान वरिष्ठ नेताओं को जिला सचिव ने पगड़ी और माला पहनाकर सम्मानित किया।
➡️ शाही में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
➡️ जिला सचिव रामबहादुर लोधी ने वरिष्ठ नेताओं को सम्मानित किया
➡️ पगड़ी और रुपयों की माला पहनाकर नवाजा गया
➡️ मुख्य अतिथि बीरपाल सिंह यादव सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद
➡️ शिविर में विधानसभा के हर कोने से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया
➡️ बीएलओ प्रशिक्षण और एसआइआर अभियान की अहमियत पर जोर
➡️ नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच सहयोग और स्नेह मजबूत
➡️ आयोजन ने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया
जन माध्यम।
दीनानाथ कश्यप। शाही (बरेली)।
समाजवादी पार्टी द्वारा शनिवार को मीरगंज विधानसभा के एक बैककट हॉल में बीएलओ प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला सचिव और वर्तमान जिला पंचायत सदस्य रामबहादुर लोधी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को पगड़ी और रुपयों की माला पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद बीरपाल सिंह यादव, जिला अध्यक्ष शिवचरण कश्यप और विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार को इस ससम्मान से नवाजा गया। रामबहादुर लोधी के साथ उनके पुत्र तुषार लोधी भी इस समारोह में उपस्थित रहे। बीरपाल सिंह यादव ने इस सम्मान की प्रशंसा करते हुए रामबहादुर लोधी की पीठ थपथपाई। शिविर में विधानसभा के हर कोने से आए कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
मुख्य अतिथि बीरपाल यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बीएलओ प्रशिक्षण और एसआइआर अभियान की अहमियत पर जोर दिया। इसमें प्रत्येक क्षेत्र के बीएलओ से बोट बढ़ने और घटने की जानकारी ली गई। इस मौके पर तुलाराम लोधी सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। शिविर में जिला सचिव द्वारा नेताओं को सम्मानित करने का अनोखा अंदाज चर्चा का विषय बना। इस आयोजन ने न केवल पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाया बल्कि नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी सहयोग और स्नेह को भी मजबूत किया।