नशे के खिलाफ रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री की पहल, शहर में चलाया जागरूकता अभियान

रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से शहर के प्रमुख स्थानों पर जनजागरूकता अभियान चलाया। लोगों से नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की गई।

नशे के खिलाफ रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री की पहल, शहर में चलाया जागरूकता अभियान
HIGHLIGHTS:

रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने नशे के खिलाफ शहर में जनजागरूकता अभियान चलाया।

प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।

क्लब सदस्यों ने स्वस्थ जीवन और नशा मुक्त भारत के लिए सामूहिक प्रयास की अपील की।

जन माध्यम
बरेली।
रोटरी क्लब ऑफ बरेली श्री ने सोमवार को नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से शहर में विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया। क्लब अध्यक्ष संजय आयलानी के नेतृत्व में सदस्यों ने श्री त्रिवटीनाथ मंदिर, रामपुर गार्डन, गीता पैलेस और सेटेलाइट बस स्टैंड समेत विभिन्न प्रमुख स्थानों पर लोगों से संवाद किया।

अभियान के दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए इससे दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की गई। क्लब अध्यक्ष संजय आयलानी ने कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ परिवार और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने समाज के लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की।

क्लब सचिव विकास बंसल ने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति सचेत किया। नितिन सेहता ने जीवन को अनमोल बताते हुए स्वस्थ और खुशहाल भविष्य के लिए नशे से दूरी बनाए रखने का संदेश दिया।

गोविंद टिकियानी और शुभम सिंघल ने देश को नशे से मुक्त करने के लिए सामूहिक प्रयास की जरूरत बताई। क्लब सदस्यों ने लोगों से स्वयं नशे से दूर रहने के साथ परिवार और मित्रों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

अभियान में प्रदीप गुरनानी, संदीप अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, साकेत सुधांशु शर्मा, अनुज शर्मा, विकास अग्रवाल, मयूरेश अग्रवाल, मयंक अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, अमित अग्रवाल, विभु अग्रवाल, चित्रेश खंडेलवाल और पुनीत गोयल समेत अन्य रोटरी सदस्यों का सहयोग रहा।