तोड़फोड़ के विरोध में टूटी कुर्सियां लेकर सड़कों पर उतरे वकील

नगर निगम पर लगाए गंभीर आरोप, अधिवक्ताओं का अनिश्चितकालीन धरना जारी

तोड़फोड़ के विरोध में टूटी कुर्सियां लेकर सड़कों पर उतरे वकील
HIGHLIGHTS:

अधिवक्ताओं ने टूटी कुर्सियां और क्षतिग्रस्त सामान लेकर जुलूस निकाला।

13 अगस्त की कार्रवाई को लेकर नगर निगम पर बिना नोटिस तोड़फोड़ का आरोप।

दो लाख रुपये मुआवजे समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना जारी।

जन माध्यम
बरेली।
न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के चैम्बरों में हुई तोड़फोड़ के विरोध में वकीलों का अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। अधिवक्ताओं ने टूटी कुर्सियां और क्षतिग्रस्त सामान लेकर जुलूस निकाला और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि 13 अगस्त को बिना पूर्व सूचना और नोटिस के उनके चैम्बरों में तोड़फोड़ की गई। इस दौरान जरूरी दस्तावेज, न्यायिक पत्रावलियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त हुआ। वकीलों ने नगर निगम की कार्रवाई को मनमानी बताते हुए गंभीर सवाल उठाए।
अधिवक्ताओं ने प्रत्येक पीड़ित को दो लाख रुपये मुआवजा, क्षतिग्रस्त व जब्त सामान और पत्रावलियां वापस करने तथा भविष्य में कार्रवाई से पहले लिखित सूचना देने की मांग की है। उनका कहना है कि मांगों का लिखित समाधान होने तक आंदोलन जारी रहेगा।धरने में बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।