अंतरराष्ट्रीय कार्फेबाल खिलाड़ी पारस मिश्रा का हुआ सम्मान

बैंकॉक में आयोजित आईकेएफ एशिया कार्फेबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पारस मिश्रा का बरेली में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सम्मान किया।

अंतरराष्ट्रीय कार्फेबाल खिलाड़ी पारस मिश्रा का हुआ सम्मान
HIGHLIGHTS:

आईकेएफ एशिया कार्फेबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले पारस मिश्रा सम्मानित।

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने पगड़ी, उत्तरीय और स्मृति चिह्न भेंट कर किया सम्मान।

खिलाड़ी ने अपनी सफलता का श्रेय परिवार और कोच सुमित शर्मा को दिया।

जन माध्यम
बरेली।
बैंकॉक में आयोजित आईकेएफ एशिया कार्फेबाल चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अंतरराष्ट्रीय कार्फेबाल खिलाड़ी पारस मिश्रा का अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने सम्मान किया। सम्मान समारोह मेघाड्रीम स्थित रमेश चंद्र मिश्रा के आवास पर आयोजित हुआ, जहां समाज के पदाधिकारियों ने उनकी उपलब्धि की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में राष्ट्रीय संरक्षक सी.एल. शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी, राष्ट्रीय प्रवक्ता अजयराज शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष लवलेश पाठक, सचिन शर्मा, समाजसेवी पुष्पेंद्र शर्मा, संयोजक रमेश चंद्र मिश्रा तथा मंडल महामंत्री विशाल शर्मा ने पारस मिश्रा को पगड़ी, उत्तरीय, मेडल, मोतियों की माला और पटका पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मान से अभिभूत पारस मिश्रा ने कहा कि कार्फेबाल एक आधुनिक टीम खेल है, जिसमें लड़के और लड़कियां एक साथ खेलते हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार तथा उत्तर प्रदेश खेल संघ के संयुक्त सचिव एवं कोच सुमित शर्मा को दिया, जिनके मार्गदर्शन ने उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर वक्ताओं ने विश्वास जताया कि पारस मिश्रा भविष्य में भी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बरेली, उत्तर प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष इंद्रदेव त्रिवेदी ने कविता के माध्यम से उन्हें बधाई देते हुए उनकी उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।