बरेली में 13 बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी

बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए बरेली के 13 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। कई अधिकारियों को नए ब्लॉक के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया।

बरेली में 13 बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले, कई को अतिरिक्त जिम्मेदारी
HIGHLIGHTS:

डीएम की स्वीकृति के बाद 13 बीईओ के कार्यक्षेत्र बदले गए।

विजय कुमार को नगर क्षेत्र के साथ बीएसए मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार मिला।

कई अधिकारियों को नए ब्लॉक के साथ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

जन माध्यम
बरेली।
बेसिक शिक्षा विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की स्वीकृति के बाद बीएसए डॉ. विनीता ने जिले के 13 खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। आदेश में कई अधिकारियों को नए ब्लॉक की जिम्मेदारी देने के साथ अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए हैं।

खंड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदलने के प्रस्ताव को डीएम ने तीन सितंबर को स्वीकृति दी थी। इसके बाद बीएसए ने सोमवार को स्थानांतरण और अतिरिक्त प्रभार का आदेश जारी किया। अधिकारियों को नए कार्यक्षेत्र में कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के अनुसार शशांक शुक्ला को भुता से बिथरी चैनपुर और शीशपाल को फरीदपुर से दमखोदा भेजा गया है। विजय कुमार को भदपुरा और बिथरी चैनपुर के प्रभार से हटाकर नगर क्षेत्र की जिम्मेदारी दी गई है। उन्हें बीएसए मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

सतीश कुमार वर्मा को आलमपुर जाफराबाद से भदपुरा स्थानांतरित किया गया है। अवनीश कुमार को मीरगंज और बहेड़ी के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर बहेड़ी की जिम्मेदारी दी गई है। उनके पास शेरगढ़ का अतिरिक्त प्रभार रहेगा। जगदीश कुमार को दमखोदा से मीरगंज भेजा गया है।

मुकेश कुमार भारती को शेरगढ़ से फरीदपुर भेजते हुए भुता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राजेश कुमार को रामनगर से नवाबगंज और सुनील कुमार शर्मा को मझगवां से भोजीपुरा भेजा गया है।

विवेक शर्मा को भोजीपुरा और नवाबगंज के अतिरिक्त प्रभार से हटाकर आलमपुर जाफराबाद भेजा गया है। उन्हें मझगवां का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। पूरन सिंह को क्यारा से रामनगर और तौसीफ अहमद को नगर क्षेत्र बरेली से क्यारा स्थानांतरित किया गया है।