शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

बहेड़ी तहसील सभागार में शिक्षक दिवस पर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान
HIGHLIGHTS:

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में हुआ शिक्षक सम्मान समारोह।

चार शिक्षकों को उत्कृष्ट योगदान और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।

अधिकारियों ने शिक्षकों की भूमिका को समाज और नई पीढ़ी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

जन माध्यम
बहेड़ी।
शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान तहसील सभागार में शिक्षकों के सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और विभागीय जिम्मेदारियों के बेहतर निर्वहन के लिए चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन पूर्णिमा सिंह, उपजिलाधिकारी बहेड़ी गोपाल शर्मा, तहसीलदार भानुप्रताप सिंह और खंड शिक्षा अधिकारी दमखोदा डॉ. जगदीश कुमार ने शिक्षकों को सम्मानित किया। अधिकारियों ने कहा कि शिक्षक समाज को दिशा देने के साथ नई पीढ़ी के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाते हैं।

सम्मान पाने वालों में मोहम्मद इसराइल, सहायक अध्यापक, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय नरकुंडा, विकास क्षेत्र बहेड़ी; प्रभुनाथ प्रसाद, सहायक अध्यापक, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय देवरनियां; आकांक्षा मिश्रा, सहायक अध्यापक, प्राथमिक विद्यालय टाह कासमपुर, विकास क्षेत्र दमखोदा और सर्वेश कुमार, सहायक अध्यापक, उच्च प्राथमिक विद्यालय लखा, विकास क्षेत्र शेरगढ़ शामिल रहे।

सम्मान मिलने पर शिक्षकों ने इसे प्रेरणादायक बताते हुए शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार दिवाकर सिंह, राजस्व निरीक्षक शमशेर सिंह, केदार सिंह, रिजवान अहमद, मनोज कुमार, भुजेन्द्र कुमार, शोभित कुमार, रामप्रकाश आदि मौजूद रहे।