जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर नोटिस का विरोध, सपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

बहेड़ी में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रामपुर स्थित जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर जारी नोटिस का विरोध करते हुए राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा और नोटिस वापस लेने की मांग की।

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर नोटिस का विरोध, सपा ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
HIGHLIGHTS:

जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों पर जारी नोटिस के विरोध में सपा का प्रदर्शन।

राज्यपाल के नाम एसडीएम और सीओ को सौंपा गया ज्ञापन।

छात्रों के हितों का हवाला देते हुए नोटिस वापस लेने की मांग।

जन माध्यम
बरेली
बहेड़ी। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को रामपुर स्थित मौलाना मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के 38 भवनों को लेकर जारी ध्वस्तीकरण नोटिस के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद महामहिम राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम गोपाल शर्मा और सीओ अरुण कुमार को सौंपकर नोटिस वापस लेने की मांग की।

ज्ञापन में सपा नेताओं ने कहा कि जौहर यूनिवर्सिटी प्रदेश की एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक संस्था है। उनका कहना था कि भवनों को ध्वस्त करने संबंधी नोटिस से विश्वविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है और शिक्षा व्यवस्था पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

उन्होंने राज्यपाल से हस्तक्षेप कर प्रस्तावित कार्रवाई पर पुनर्विचार कराने तथा विश्वविद्यालय के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। सपा नेताओं का कहना था कि शिक्षा संस्थानों को राजनीतिक विवादों से दूर रखा जाना चाहिए और छात्रों के भविष्य को प्रभावित करने वाले किसी भी निर्णय से पहले सभी पक्षों को सुनना आवश्यक है।

ज्ञापन सौंपने वालों में हाजी बफाउर रहमान, नासिर रज़ा खां, डॉ. ब्रह्म स्वरूप सागर, लाईक अहमद चांदनी, अखलाक अहमद नेताजी, पीर मोहम्मद, हरीश कुमार सागर, सिद्धार्थ शर्मा, इमरान रज़ा, हाशिम अली, हर स्वरूप मौर्य सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।