अभयपुर विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया मीना का जन्मदिन
अभयपुर कंपोजिट विद्यालय में यूनिसेफ की काल्पनिक पात्र मीना का जन्मदिन मनाया गया। बच्चों को शिक्षा, लैंगिक समानता और स्वास्थ्य का संदेश दिया गया।
अभयपुर कंपोजिट विद्यालय में यूनिसेफ की काल्पनिक पात्र मीना का जन्मदिन मनाया गया।
सुगमकर्ताओं ने बच्चों को मीना की कहानियां सुनाकर शिक्षा और लैंगिक समानता का संदेश दिया।
बच्चों ने मीना की प्रेरणा से प्रतिदिन विद्यालय आने का संकल्प लिया।
जन माध्यम
देवरनियां, बरेली। ब्लॉक रिछा (दमखोदा) के कंपोजिट विद्यालय अभयपुर में यूनिसेफ की काल्पनिक पात्र मीना का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को शिक्षा, लैंगिक समानता, स्वास्थ्य और विद्यालय की दैनिक गतिविधियों से जुड़ने का संदेश दिया गया।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार वर्मा के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में सुगमकर्ता श्रीमती सुषमा स्वराज और प्रतिभा गंगवार ने बच्चों को मीना की कहानियां सुनाईं। कहानियों के माध्यम से बच्चों को शिक्षा और सामाजिक समानता के प्रति जागरूक किया गया।
विद्यालय के इंचार्ज प्रधानाध्यापक विनोद कुमार वर्मा ने मीना कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से समाज को यह संदेश देने का प्रयास किया गया है कि बच्चियों की पढ़ाई में लैंगिक समानता जरूरी है। इसके साथ ही उनके स्वास्थ्य और उन्हें विद्यालय की दैनिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान सौरभ गंगवार, अयोध्या प्रसाद और श्रीमती शिखा ने मीना का केक कटवाया। इसके बाद समस्त बच्चों को टॉफियां वितरित की गईं। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में उत्साह दिखाई दिया।
इस अवसर पर बच्चों ने मीना की प्रेरणा से प्रतिदिन विद्यालय आने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि, समानता की भावना और नियमित विद्यालय आने की प्रेरणा देने का प्रयास किया गया।