प्रेम की जिद में टावर पर चढ़ा युवक
बरेली के अलीगंज में युवक प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा, पुलिस की समझाइश के बाद सुरक्षित नीचे उतारा गया।
प्रेमिका को बुलाने की जिद में टावर पर चढ़ा युवक
घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा
पुलिस ने समझाकर नीचे उतारा
मौके पर हजारों की भीड़ जुटी
जन माध्यम
अलीगंज। बरेली। कभी प्रेम जिद बन जाए तो इंसान खतरे की ऊंचाइयों तक पहुंच जाता है, कुछ ऐसा ही नजारा कस्बे में देखने को मिला।
अलीगंज थाना क्षेत्र में 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ कह दिया कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
जानकारी के अनुसार राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद टावर पर चढ़ गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को समझाने का प्रयास शुरू किया गया।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की भीड़ जमा हो गई। लोग युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाते रहे, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।

काफी देर की मशक्कत और समझाइश के बाद पुलिस ने युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। थाना अलीगंज के उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ने बताया कि युवक के खिलाफ पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है।
घटना के बाद क्षेत्र में काफी देर तक चर्चा का माहौल बना रहा।