विशाल यादव के अग्निवीर चयन पर खुशी

सेंथल क्षेत्र के ग्राम आसपुर खूबचंद निवासी विशाल यादव के अग्निवीर में चयन होने पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने सम्मानित कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विशाल यादव के अग्निवीर चयन पर खुशी
HIGHLIGHTS:

ग्राम आसपुर खूबचंद के विशाल यादव का अग्निवीर में चयन हुआ।

ग्रामीणों ने माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।

परिवार के दो भाइयों का अग्निवीर में चयन होने से गांव में खुशी का माहौल।

जन माध्यम
सेंथल। 
सेंथल क्षेत्र के ग्राम आसपुर खूबचंद निवासी विशाल यादव के अग्निवीर में चयन होने पर पूरे गांव में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने उनका माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ प्रशिक्षण के लिए रवाना किया।

विशाल यादव, अजय पाल यादव के पुत्र हैं और तीन भाइयों में सबसे छोटे हैं। परिवार के लिए यह खुशी का दूसरा अवसर है। इससे पहले उनके बड़े भाई विकास यादव का भी पिछले वर्ष अग्निवीर में चयन हुआ था और वह वर्तमान में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।

विशाल यादव अब प्रशिक्षण के लिए मध्य प्रदेश के नासिक स्थित प्रशिक्षण केंद्र के लिए रवाना हुए हैं। इस अवसर पर परिवार और ग्रामीणों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ग्रामीणों का कहना है कि गांव के युवाओं का सेना में चयन होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इससे अन्य युवाओं को भी देश सेवा के लिए प्रेरणा मिलेगी। विशाल और विकास यादव के पिता अजय पाल यादव मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद दोनों बेटों की सफलता ने परिवार के साथ-साथ पूरे गांव का मान बढ़ाया है।