रिछा राइस मिलर एसोसिएशन ने लगाया शरबत शिविर
बरेली के रिछा कस्बे में रिछा राइस मिलर एसोसिएशन ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण शिविर लगाया। भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों ने शरबत का लाभ उठाया।
रिछा राइस मिलर एसोसिएशन ने राहगीरों के लिए शरबत वितरण शिविर लगाया।
भीषण गर्मी में सैकड़ों लोगों ने शरबत का लाभ उठाया।
एसोसिएशन ने भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रम जारी रखने का संकल्प लिया।
जन माध्यम
रिछा/ बरेली। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से रिछा राइस मिलर एसोसिएशन की ओर से रविवार को रिछा-जहानाबाद मार्ग स्थित डांडिया पुलिया पर शरबत वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में राहगीरों और स्थानीय लोगों ने शरबत का सेवन कर गर्मी से राहत महसूस की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाज़ी ने कार्यक्रम में सहयोग देने वाले सभी राइस मिलर्स का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक आयोजन समाज में सहभागिता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह के जनहित के कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नदीम अहमद गुड्डू, उपाध्यक्ष अलीम हाजी, सचिव कफील हाजी, महासचिव मोहम्मद आरिफ, संरक्षक बाबू खलीक, कोषाध्यक्ष तनवीर अहमद, सचिव रोहित हुसैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सक्रिय सहयोग दिया।
इस अवसर पर अध्यक्ष अतहर हुसैन नियाज़ी ने रिछा एवं आसपास संचालित विभिन्न राइस उद्योगों और उनसे जुड़े उद्यमियों का सामाजिक कार्यों में सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि उद्योगों की सामाजिक भागीदारी से जनहित के ऐसे आयोजन और अधिक प्रभावी बनते हैं।
शरबत वितरण कार्यक्रम की स्थानीय लोगों ने सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में इस तरह के सेवा कार्य राहगीरों के लिए काफी राहत देने वाले साबित होते हैं।