असद जैदी बने सैंथल नगर कांग्रेस अध्यक्ष, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत
सैंथल में असद जैदी को नगर कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया, संगठन को मजबूती का संकल्प।
➡️ असद जैदी बने सैंथल नगर कांग्रेस अध्यक्ष
➡️ जिला अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलानी ने सौंपा नियुक्ति पत्र
➡️ नगर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
➡️ कांग्रेस नीतियों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प
➡️ युवाओं और महिलाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर
सरफराज़ खान/ जन माध्यम
सैंथल,बरेली। सैंथल नगर कांग्रेस संगठन को नई मजबूती देते हुए असद जैदी को नगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मिर्ज़ा अशफाक सकलानी द्वारा नियुक्ति पत्र मिलने के बाद जैसे ही असद जैदी सैंथल पहुंचे, पहले से मौजूद समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया और कांग्रेस के समर्थन में जमकर नारेबाजी की। पूरे नगर में उत्साह और राजनीतिक हलचल का माहौल देखने को मिला।
नवनियुक्त नगर अध्यक्ष असद जैदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी आज एक बार फिर सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। उन्होंने दावा किया कि आने वाला समय कांग्रेस का होगा और पार्टी की नीतियों व विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने के लिए संगठन पूरी ताकत से काम करेगा। असद जैदी ने कहा कि वे शीर्ष नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे और नगर स्तर पर कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए युवाओं, महिलाओं और आम लोगों को जोड़ेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में जनता कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रही है और संगठन की जिम्मेदारी है कि वह आम जन की समस्याओं को मजबूती से उठाए। नगर अध्यक्ष बनने के बाद असद जैदी ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अविस जैदी, वाहिद जैदी, फहीम सलमानी, सैफी हैदर, हुजैफा पठान, अहसन जैदी, शाने हैदर, संजले अंसारी, सईदुल हसन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। सभी ने असद जैदी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। समारोह के दौरान सैंथल में कांग्रेस की सक्रियता साफ तौर पर देखने को मिली।