तीन बहनों की तलाश में जुटी पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, दो सकुशल मिलीं, एक की खोज जारी
1. माँ की डांट से नाराज़ होकर स्कूल से चलीं गयी थी तीनों बहने...
बरेली। गुरुवार की सुबह घर से निकलीं तीन बहनों के अचानक लापता होने से थाना अलीगंज इलाके में हड़कंप मच गया। मगर, पुलिस की मुस्तैदी और तेज़ एक्शन ने 24 घंटे भी नहीं लगने दिए और दो बच्चियों को सकुशल वापस लाकर एक परिवार की दुनिया फिर से रोशन कर दी।
तीनों बहनें – जिनमें से एक महज़ 10 साल की, दूसरी 16 और तीसरी 23 वर्ष की है – सुबह घर से स्कूल के लिए निकलीं थीं। रिजल्ट लेने के बाद जब वे घर नहीं लौटीं, तो परिजनों की बेचैनी बढ़ती गई। हर गली, हर पहचान के दरवाज़े खटखटाए गए, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अंत में अलीगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। जैसे ही मामला पुलिस के बड़े अफसरों तक पहुँचा। एसपी साउथ अंशिका वर्मा के निर्देश पर छह टीमें गठित की गईं। रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, प्राइवेट ट्रैवल्स कहीं भी कोई कसर नहीं छोड़ी गई। जीआरपी और आरपीएफ की मदद से शहर की सीमाओं पर निगरानी तेज कर दी गई।
लगातार 15-17 घंटे की अथक मेहनत के बाद शुक्रवार को पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली। तीन में से दो बहनें मिल गईं। एसपी साउथ ने बताया कि तीसरी छात्रा की भी जल्द ही बरामदगी कर ली जाएगी।
क्या बोली एसपी साउथ....