सजगता बनी सुरक्षा की ढाल

पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में उत्कृष्ट सतर्कता दिखाने पर रामवीर सहित चार रेल कर्मचारियों को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ सम्मान दिया गया।

सजगता बनी सुरक्षा की ढाल
HIGHLIGHTS:

➡️ चिंगारी देख समय पर सूचना
➡️ बड़ी दुर्घटना टली
➡️ चार कर्मचारी सम्मानित
➡️ नगद पुरस्कार मिला
➡️ जीएम ने किया सम्मान

जन माध्यम 
बरेली।
गुरुवार को पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल में संरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर ने महाप्रबंधक सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान चार रेल कर्मचारियों को सेफ्टी स्टार ऑफ द मंथ घोषित करते हुए नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित कर्मचारियों में इज्जतनगर मंडल के बरेली सिटी स्टेशन पर गाड़ी प्रबंधक माल के पद पर कार्यरत रामवीर का योगदान विशेष रूप से सराहनीय रहा। 11 अक्टूबर 2025 को मालगाड़ी पर ड्यूटी के दौरान बनियाना स्टेशन पर खड़ी अपनी गाड़ी से जब वे गाड़ी संख्या 15061 को ऑल राइट सिग्नल दिखा रहे थे, तभी उनकी नजर गार्ड ब्रेकयान से तीसरी बोगी के पहिये से निकलती चिंगारी पर पड़ी। स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना इज्जतनगर कंट्रोल को दी। सूचना मिलते ही गाड़ी को रामगंगा स्टेशन पर रोका गया, जहां जांच के दौरान कोच का ब्रेक बीम टूटा हुआ पाया गया। बाद में बरेली सिटी में सवारी मालडिब्बा स्टाफ द्वारा मरम्मत कर गाड़ी को संचालन के लिए फिट घोषित किया गया। श्री रामवीर की सतर्कता और त्वरित निर्णय के चलते एक संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई, जिससे यात्रियों और रेलवे संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित हो सकी। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक सुश्री वीणा सिन्हा, अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार सहित अन्य अधिकारियों और पर्यवेक्षकों ने  रामवीर के कार्य की प्रशंसा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे सतर्क और जिम्मेदार कर्मचारी रेलवे की संरक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं।
कार्यक्रम में यह संदेश भी दिया गया कि सुरक्षा के प्रति सजगता ही सुरक्षित रेल संचालन की सबसे बड़ी गारंटी