नवाबगंज में 37 मुकदमों की अवैध शराब का विनष्टीकरण
नवाबगंज में ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय के आदेश पर 37 आबकारी मामलों में बरामद 237 लीटर कच्ची शराब समेत अन्य शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया।
37 आबकारी मामलों में बरामद शराब का विनष्टीकरण कराया गया।
237 लीटर कच्ची शराब, 495 पव्वे देशी और 48 पव्वे अंग्रेजी शराब नष्ट की गई।
पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कार्रवाई हुई।
जन माध्यम
बरेली। नवाबगंज में ऑपरेशन क्लीन के तहत न्यायालय जेएम नवाबगंज के आदेश पर आबकारी अधिनियम से जुड़े 37 मुकदमों में बरामद अवैध शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण कराया गया। शुक्रवार को पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम की मौजूदगी में कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार न्यायालय जेएम नवाबगंज ने 22 अगस्त को थाना मालखाने में दाखिल आबकारी अधिनियम से संबंधित माल के विनष्टीकरण के आदेश दिए थे। इसके अनुपालन में उपजिलाधिकारी नवाबगंज द्वारा गठित टीम के निर्देशन में 11 सितंबर को थाना नवाबगंज परिसर में कार्रवाई की गई।
इस दौरान 237 लीटर अवैध कच्ची शराब, 495 पव्वे देशी शराब और 48 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब को नियमानुसार गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। कार्रवाई की फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई गई।
विनष्ट किए गए माल का विवरण थाना अभिलेखों में दर्ज किया गया। साथ ही न्यायालय के आदेश को मालखाना रजिस्टर में चस्पा किया गया।
विनष्टीकरण के दौरान क्षेत्राधिकारी नवाबगंज, नायब तहसीलदार नवाबगंज, आबकारी निरीक्षक नवाबगंज क्षेत्र, प्रभारी निरीक्षक थाना नवाबगंज और हेड मोहर्रिर 240 सतीश कुमार पाल मौजूद रहे।