नवाबगंज में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक सम्पन्न
नवाबगंज में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में ब्रज प्रांत के 29 जिलों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। संगठन विस्तार पर मंथन हुआ।
नवाबगंज में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक में ब्रज प्रांत के 29 जिलों के कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ता विकास, सेवा और सामाजिक जागरण को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
क्षेत्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों ने आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश दिए।
जन माध्यम
सेंथल। विश्व हिंदू परिषद की ओर से नगर नवाबगंज स्थित आर्य इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल कॉलेज, राजघाट, पीलीभीत बाईपास रोड में बजरंग दल की प्रांतीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में ब्रज प्रांत के 29 जिलों से विभाग और जिला स्तर के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
बैठक का शुभारंभ भारत माता, प्रभु श्रीराम और बाबा बजरंगबली के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ हुआ। इस दौरान मेरठ, ब्रज और उत्तराखंड प्रांत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर, ब्रज प्रांत के प्रांत संगठन मंत्री राजेश और प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री मुकेश खाण्डेकर ने संगठन को अधिक व्यापक एवं प्रभावी बनाने, सेवा और जागरण के कार्यों को गति देने तथा संगठनात्मक गतिविधियों को समाज के विभिन्न स्तरों तक पहुंचाने पर जोर दिया। प्रांत संगठन मंत्री राजेश ने आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार और कार्यकर्ता विकास को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने निर्धारित कार्ययोजना के अनुरूप आपसी समन्वय और सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
प्रांत संयोजक दिग्विजय नाथ ने भी संगठन की आगामी गतिविधियों और कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विचार रखे। बैठक में विभिन्न जिलों से आए पदाधिकारियों के बीच संगठनात्मक समन्वय और आगामी कार्ययोजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
इस अवसर पर बरेली विभाग के विभाग संगठन मंत्री देवेंद्र सोम, शाहजहांपुर विभाग के विभाग संगठन मंत्री अनूप कुमार, प्रांत सह संयोजक राहुल सिंह एवं देवेंद्र चौधरी समेत जिलाध्यक्ष बाबूराम गंगवार, जिला मंत्री अविनाश मिश्रा, जिला सहमंत्री कृष्ण अवतार शर्मा, जिला संयोजक वीरपाल, जिला गौ रक्षा प्रमुख हरीश, जिला समरसता प्रमुख प्रेम कुमार, जिला धर्म प्रसार प्रमुख सुरेश, जिला सह संयोजक सुमित, जिला गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल राजा गुप्ता, जिला संत संपर्क प्रमुख नरेंद्र सिंह, नगर अध्यक्ष अरविंद गुप्ता, नगर मंत्री जितेंद्र, नगर संयोजक हनी कश्यप, प्रखंड उपाध्यक्ष हरिनंदन, प्रखंड मंत्री सुंदर सिंह, प्रखंड सह संयोजक विशाल, नगर मीडिया प्रभारी दारा सिंह, नगर गौ रक्षा प्रमुख बजरंग दल अजय, राहुल जोशी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक का उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों को गति देना, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और आगामी कार्ययोजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाना रहा।