मुस्लिम समाज ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, बांटे फल

बरेली के अलखनाथ मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया और फल वितरित किए।

मुस्लिम समाज ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा, बांटे फल
HIGHLIGHTS:

अलखनाथ मंदिर पर मुस्लिम समाज ने कांवड़ियों और शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

मानव विकास सेवा समिति और अमन कमेटी की ओर से फल भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।

जन माध्यम
 बरेली।
सावन के चौथे सोमवार पर बरेली में सांप्रदायिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की तस्वीर देखने को मिली। अलखनाथ मंदिर पर मुस्लिम समाज के लोगों ने शिवभक्तों और कांवड़ियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कांवड़ियों को फल वितरित किए गए और कांवड़ यात्रा में प्रशासन के सहयोग का संदेश दिया गया।

मानव विकास सेवा समिति और अमन कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेवा कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। समिति के अध्यक्ष नईम खान उर्फ बब्बू ने कहा कि सावन और कांवड़ यात्रा आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देती है। इसी भावना के साथ समिति की ओर से कांवड़ियों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया गया और फल वितरित किए गए।

कार्यक्रम में हाजी मिन्हाज खान, किशन पाल मौर्य, नियाज अहमद, मोहम्मद कलाम, मयूर गोयल, सुहेब कुरैशी, कृष्ण कुमार जोहरी, मोहम्मद तसलीम, पूजा शर्मा, मोहम्मद यूनुस, शब्बू कुरैशी, मनोज कश्यप, मोहम्मद शकील कुरैशी, हाजी अतीक हुसैन चांद भाई, शकील अहमद रिंकू, अदनान खान, सलीम खान और साहिल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

अमन कमेटी के अध्यक्ष डॉ. कदीर अहमद के नेतृत्व में भी शिवभक्तों और कांवड़ियों की सेवा की गई। सादिया गौस, पाकीजा खान, नाजिया वसीम, राहिला, मोहम्मद नबी, शाहरुख खान, नदीम खान, मोहसिन नियाजी, सैय्यद सोनू अली, मोहम्मद समीर, हाजी हसीन पप्पू, आदिल हुसैन, मोहम्मद अनस और जमील अहमद बब्बू समेत अन्य लोगों ने पुष्पवर्षा और फल वितरण में भाग लिया।

सेवा कार्यक्रम के दौरान कांवड़ियों के स्वागत के साथ आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया। आयोजन में शामिल लोगों ने कहा कि धार्मिक पर्वों के दौरान एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान और सहयोग समाज में सौहार्द को मजबूत करता है।