गरीबों की सेवा में मनाया जन्मदिन

बरेली में शारिक अब्बासी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी का जन्मदिन गरीबों को कंबल, किताबें और खाद्य सामग्री देकर सेवा भाव से मनाया गया।

गरीबों की सेवा में मनाया जन्मदिन
HIGHLIGHTS:

➡️ मुकित अब्बासी का जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया
➡️ इज्जतनगर की झुग्गी-झोपड़ियों में जरूरतमंदों तक पहुंच
➡️ 100 कंबल, किताबें और शिक्षा सामग्री वितरित
➡️ गरीब परिवारों को खाद्य सामग्री दी गई

सैय्यद शाहाबुद्दीन / जन माध्यम

बरेली। अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन के बरेली जिला अध्यक्ष शारिक अब्बासी के कुशल नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी का जन्मदिन सेवा और संवेदना के साथ मनाया गया। इज्जतनगर क्षेत्र की जुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले जरूरतमंद परिवारों के बीच पहुंचकर शिक्षा और जीवन की बुनियादी जरूरतों से उन्हें जोड़ने का सराहनीय प्रयास किया गया।

कार्यक्रम के दौरान शारिक अब्बासी की अगुवाई में गरीब परिवारों को किताबें, शिक्षा से जुड़ी सामग्री, खाने-पीने का सामान तथा 100 कंबल वितरित किए गए। इस मानवीय पहल से लाभार्थियों के चेहरों पर खुशी साफ झलकी। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी के उज्ज्वल भविष्य, अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए दुआएं दीं।

इस मौके पर शारिक अब्बासी ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद करना केवल सामाजिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि इंसानियत का फर्ज है। उन्होंने कहा, “प्रदेश अध्यक्ष मुकित अब्बासी जी के जन्मदिन पर हमने किसी औपचारिक समारोह के बजाय गरीबों के चेहरे पर मुस्कान लाने का निर्णय लिया। समाज के कमजोर वर्ग का सहारा बनना ही सबसे बड़ा सम्मान और सबसे सच्चा उपहार है।”

इस सामाजिक पहल की स्थानीय स्तर पर खूब सराहना हो रही है। लोगों का कहना है कि अखिल भारतीय अब्बासी वेलफेयर एसोसिएशन बरेली द्वारा जन्मदिन जैसे अवसरों को सेवा और सहयोग से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है।

शारिक अब्बासी की सक्रियता और समर्पण से संगठन की जनकल्याणकारी गतिविधियां निरंतर आगे बढ़ रही हैं, जो बरेली में सामाजिक सद्भाव, भाईचारे और मानवता को मजबूत करने का कार्य कर रही हैं। कार्यक्रम में अरमान अब्बासी, अर्सलान अब्बासी, मोहम्मद तारिक, काशिफ, आमिर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।