सेंथल पट्टी के भण्डारे में पहुंचे भुजेंद्र गंगवार
सेंथल पट्टी में आयोजित भव्य भण्डारे में बाल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और आयोजकों की सराहना की।
सेंथल पट्टी में आयोजित भव्य भण्डारे में पहुंचे भुजेंद्र गंगवार।
धार्मिक आयोजनों को भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया।
बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजन में भागीदारी की।
सरफराज़ खान /जन माध्यम
बरेली।सेंथल पट्टी में आयोजित भव्य भण्डारे में बाल श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के सदस्य भुजेंद्र गंगवार ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, सौहार्द और एकता का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में रामबाबू शर्मा, अजय चौहान, विनय चौधरी और विनोद कुमार भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
भुजेंद्र गंगवार ने कहा कि धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम लोगों को जोड़ने का कार्य करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना मजबूत होती है।
भण्डारे में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन शांतिपूर्ण और श्रद्धामय वातावरण में संपन्न हुआ। अंत में आयोजन समिति ने सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया ।