वन मंत्री समेत 40 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन

बरेली में मानव सेवा क्लब की ओर से रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 कर्मशील वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

वन मंत्री समेत 40 वरिष्ठ नागरिकों का अभिनंदन
HIGHLIGHTS:

वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 कर्मशील वरिष्ठजनों को सम्मानित किया गया।

स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से किया गया अभिनंदन।

रोटरी भवन में आयोजित समारोह में सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग रहे मौजूद।

जन माध्यम
बरेली।
मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में रोटरी भवन में वरिष्ठ नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार समेत 40 कर्मशील वरिष्ठजनों को स्व. अरविंद अग्रवाल वरिष्ठजन स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया।

सम्मानित होने वालों में इं. के.बी. अग्रवाल, इं. ए.एल. गुप्ता, महेश चंद्र मेहरोत्रा, वाई.सी. सक्सेना, सुरेश बाबू मिश्रा, राजेश सक्सेना, इंद्र देव त्रिवेदी, प्रदीप माधवार, अजय अग्रवाल, निर्भय सक्सेना, धर्म देव शर्मा, अरुणा सिन्हा, शोभा कुदेशिया, राजेश प्रकाश, सत्येंद्र सक्सेना, डॉ. अतुल वर्मा, अखिलेश कुमार, महेश चंद्र शर्मा और प्रकाश चंद्र सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठजन शामिल रहे।

सम्मान स्वरूप हार, शाल, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न मुख्य अतिथि डॉ. अरुण कुमार, अति विशिष्ट अतिथि पूर्व कुलपति डॉ. आर.पी. सिंह, क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा, महासचिव मुकेश कुमार सक्सेना, सीएस अंकित अग्रवाल और अजय कुमार ने प्रदान किए।

समारोह का शुभारंभ मधु वर्मा की सरस्वती वंदना से हुआ। शकुन सक्सेना और अरुणा सिन्हा ने वंदेमातरम प्रस्तुत किया, जबकि प्रकाश चंद्र ने क्लब का आह्वान गीत प्रस्तुत किया। क्लब अध्यक्ष सुरेंद्र बीनू सिन्हा ने स्वागत किया। आभार सीएस अंकित अग्रवाल और निधि अग्रवाल ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सुनील कुमार शर्मा, ब्रजेश कुमार, जसवंत सिंह भाकुनी, जी.एस. मेहरा, जितेंद्र सक्सेना, रश्मि सक्सेना, मधु, अरुणा, शकुन, आभा तिवारी, बेबी शर्मा और विजय शर्मा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।