बरेली में हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का भव्य स्वागत, पुष्पवर्षा से बढ़ाया उत्साह
स्वतंत्रता दिवस पर टैगोर पब्लिक स्कूल से निकली हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का आजमनगर में पीस कमेटी ऑफ इंडिया और मानव विकास सेवा समिति ने स्वागत किया। स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा की गई।
स्वतंत्रता दिवस पर टैगोर पब्लिक स्कूल से हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली निकाली गई।
आजमनगर में पीस कमेटी ऑफ इंडिया और मानव विकास सेवा समिति ने रैली का स्वागत किया।
छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा कर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।
जन माध्यम
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टैगोर पब्लिक स्कूल से निकाली गई हिंदुस्तान स्काउट गाइड रैली का आजमनगर क्षेत्र में पीस कमेटी ऑफ इंडिया और मानव विकास सेवा समिति की ओर से स्वागत किया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने टीम के साथ रैली में शामिल स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं और सदस्यों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।
रैली का शुभारंभ आजमनगर स्थित हरी मस्जिद टैगोर पब्लिक स्कूल से हुआ। इसके बाद रैली आजमनगर मोहल्ले से होते हुए कुमार टॉकीज के सामने से कोतवाली पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। स्कूल की पूरी टीम ने अध्यक्ष मोहम्मद नबी के नेतृत्व में रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान पार्षद राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे।
पीस कमेटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम इकबाल ने कहा कि हिंदुस्तान स्काउट गाइड देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत होती है।
स्वागत कार्यक्रम में हिमांशु सक्सेना, अलका मिश्रा, राष्ट्रीय सलाहकार डॉ. सैयद शहाबुद्दीन, प्रदेश अध्यक्ष रहीम खान, प्रदेश उपाध्यक्ष कमल किशोर रस्तोगी, प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल, शिवम रस्तोगी, प्रदेश सचिव आजम खान, जिला सचिव शाहनवाज खान, खुशनुमा खान, पाकीजा, कोतवाल राजेश कुमार, चौकी इंचार्ज अनूप सिंह, नईम उर्फ बब्बू, मोहम्मद नबी समेत संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान रैली में शामिल बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया और देशभक्ति, अनुशासन तथा राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया गया।