अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक गंभीर, जिला अस्पताल में भर्ती
बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से 35 वर्षीय विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वाहन और चालक की तलाश कर रही है।
➡️ होटल से खाना लेकर लौटते समय हुआ हादसा
➡️ ईसाइयों कोठी के पास अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
➡️ जिला अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
➡️ वाहन चालक मौके से फरार
➡️ पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही
जन माध्यम। बरेली।
थाना बारादरी क्षेत्र के खुर्रम गोटिया निवासी 35 वर्षीय विष्णु मंगलवार शाम एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों के अनुसार, विष्णु होटल से खाना लेकर घर लौट रहे थे, तभी ईसाइयों कोठी के पास किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल विष्णु को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विष्णु के भाई राजेंद्र ने बताया कि टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से अज्ञात वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।