बीच सड़क भिड़े नमाज़ी, पथराव, चार घायल, आठ लोग गिरफ्तार

बीच सड़क भिड़े नमाज़ी, पथराव, चार घायल, आठ लोग गिरफ्तार

बरेली। देहात के भोजीपुरा थाना क्षेत्र स्थित गांव अंबरपुर में शुक्रवार को जुमा की नमाज के दौरान एक विवाद हो गया। आरोप है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के लोगों पर उनकी चप्पल फेंकने का आरोप लगाया, जिसके बाद दूसरे पक्ष ने पानी फेंकने का आरोप लगाया। इस कारण दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। जिससे गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना में चार लोग घायल हो गए। जिनका इलाज नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

एसपी उत्तरी मुकेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि स्थिति अब शांतिपूर्ण है और पुलिस ने मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना में शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में दोनों पक्षों की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। एक पक्ष की ओर से आमीन खान और दूसरे पक्ष की ओर से बिलाल खान ने 12 और 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।