शीशगढ़ में सब्जी दुकान के सामने से बाइक चोरी

शीशगढ़ में सब्जी की दुकान के सामने खड़ी स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हो गई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

शीशगढ़ में सब्जी दुकान के सामने से बाइक चोरी
HIGHLIGHTS:

शीशगढ़ के सराय वाली मस्जिद के पास से स्प्लेंडर प्लस बाइक चोरी हुई।

पीड़ित के मुताबिक बाइक 23 सितंबर को करीब 11:57 बजे चोरी हुई।

पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

जन माध्यम
बरेली शीशगढ़।
कस्बे में सब्जी की दुकान के सामने खड़ी बाइक चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, मोहल्ला अंसार नगर निवासी शादाब रजा पुत्र अहमद अली ने बताया कि 23 सितंबर 2026 को वह अपनी स्प्लेंडर प्लस बाइक संख्या UP-25-DJ-3436 को मोहल्ला सराय वाली मस्जिद, थाने वाली बाजार के सामने खड़ी कर अपनी सब्जी की दुकान पर बैठा था। इसी दौरान करीब 11:57 बजे अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले गया।

बाइक गायब होने की जानकारी मिलने पर पीड़ित ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बाइक का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने थाना शीशगढ़ पहुंचकर घटना की सूचना दी और कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।