मीरगंज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान

स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज परौरा में शिक्षक दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। वरिष्ठ शिक्षक नूतन लाल को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मीरगंज में शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का हुआ सम्मान
HIGHLIGHTS:

स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस समारोह हुआ।

शिक्षकों के राष्ट्र निर्माण में योगदान पर वक्ताओं ने विचार रखे।

वरिष्ठ अध्यापक नूतन लाल को शॉल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

जन माध्यम
मीरगंज, बरेली।
स्वामी दयानन्द सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, परौरा में शनिवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती और डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि ओमप्रकाश गंगवार ने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र निर्माण में गुरुजनों की भूमिका पर प्रकाश डाला। समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रबंधक डॉ. सत्यवीर गंगवार ने विद्यार्थियों से शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलने और उनका सम्मान करने का आह्वान किया।

निदेशक पंकज गंगवार ने कहा कि एक अच्छा शिक्षक समाज को सही दिशा और ऊर्जा देने का कार्य करता है। उपप्रधानाचार्य जसवीर गंगवार ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया।

समारोह के अंतिम चरण में प्रधानाचार्य आदेश पाल गंगवार ने वरिष्ठ अध्यापक नूतन लाल को शॉल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। उनके लंबे और निष्ठापूर्ण शैक्षणिक सेवाकाल की सराहना की गई।

कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।