किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। किसानों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
• भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
• किसानों ने गन्ने का मूल्य बढ़ाने और बकाया भुगतान दिलाने की मांग उठाई।
• मांगें पूरी न होने पर संगठन ने आंदोलन की चेतावनी दी।
जन माध्यम
बरेली। भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने किसानों की नौ सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने हाथों में गन्ना लेकर अपनी मांगों के समर्थन में विरोध जताया।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पूर्व में भी कई बार ज्ञापन दिए गए, लेकिन उन्हें केवल आश्वासन मिला और अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। किसानों ने गन्ने का रेट बढ़ाने, चीनी के बढ़ते दामों को लेकर स्थिति स्पष्ट करने और गन्ने का रुका हुआ भुगतान दिलाने की मांग उठाई।
किसानों ने मुड़िया अहमदनगर से जुड़ी समस्याओं का भी उल्लेख किया। उनका कहना है कि रास्ता खराब होने के कारण स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में भारत-अमेरिका ट्रेड डील को किसानों के हितों के विपरीत किसी प्रावधान के रूप में लागू नहीं करने की मांग भी रखी गई। किसानों ने चीनी का भाव 31 रुपये प्रति किलोग्राम किए जाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी और जिला महासचिव अर्जुन यादव ने कहा कि किसानों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर समाधान कराया जाना चाहिए। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन किए जाने की चेतावनी दी गई।