भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

बरेली में भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा। पुरानी पेंशन बहाली, समान काम समान वेतन और न्यूनतम वेतन बढ़ाने समेत 11 मांगें उठाई गईं।

भारतीय मजदूर संघ ने 11 सूत्रीय मांगों को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
HIGHLIGHTS:

भारतीय मजदूर संघ ने श्रमिकों की 11 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा।

पुरानी पेंशन बहाली और समान काम समान वेतन की मांग प्रमुख रही।

जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया।

जन माध्यम
बरेली।
 में श्रमिकों की लंबित मांगों पर उठाई आवाज, पुरानी पेंशन और न्यूनतम वेतन बढ़ाने की मांग

बरेली। केंद्रीय कार्य समिति के आह्वान पर भारतीय मजदूर संघ की बरेली इकाई ने श्रमिकों की लंबित मांगों को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री, केंद्रीय श्रम मंत्री, वित्त मंत्री और मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

संघ पदाधिकारी और कार्यकर्ता सुबह करीब 10:30 बजे सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में एकत्र हुए। यहां सभा के बाद करीब 11:30 बजे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया। जिलाधिकारी की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट को जिलाध्यक्ष गिरीश चंद्र पाण्डेय और जिला मंत्री नरेश कुमार सिंह के हस्ताक्षर वाला ज्ञापन दिया गया।

ज्ञापन में पुरानी पेंशन बहाल करने, समान काम के लिए समान वेतन लागू करने, बैंकों में पांच दिवसीय कार्यदिवस करने और श्रम कानूनों में श्रमिक विरोधी प्रावधानों को हटाने की मांग की गई। इसके अलावा बढ़ती जीवन-यापन लागत को ध्यान में रखते हुए न्यूनतम वेतन में वृद्धि सहित कुल 11 मांगें रखी गईं।

इस दौरान ओपीएन तिवारी, राजेंद्र प्रसाद घिल्डियाल, जगदीश शर्मा, प्रदीप शर्मा, मनोज सिंह, नंदन सागर, रवि प्रकाश, प्रदीप कश्यप, नत्थू लाल, नारायण दास, ओम प्रकाश और श्याम बाबू समेत कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।