महापुरुषों के चरित्र से शांति और मानवता की सीख मिलती है: नीरज मौर्या
1. निषाद राज गुह्य ने भगवान राम के साथ निभाई मित्रता: जिलाध्यक्ष
बरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शनिवार को प्रदेश भर के पार्टी कार्यालयों पर महर्षि कश्यप, श्रृंगवेरपुर के राजा निषाद राज गुह्य, तथा चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में बरेली पार्टी कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में इन महापुरुषों को याद करते हुए विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। सांसद नीरज मौर्या ने कहा, "हमारे महापुरुषों के जीवन चरित्र से हमें शांति और मानवता की सीख मिलती है। इनके बताए रास्ते पर चलकर ही देश और समाज प्रगति कर सकते हैं।" उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने सृष्टि रचने में, राजा निषाद ने रामायण काल में मित्रता और समर्पण में, और सम्राट अशोक ने सत्ता के चरम पर पहुंचकर भी अहिंसा व बौद्ध धर्म का प्रचार कर मानवता की मिसाल पेश की।
निषाद राज गुह्य ने भगवान राम के साथ निभाई मित्रता
जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि महर्षि कश्यप को देवता, दैत्य, नाग व गरुड़ सभी का जनक माना गया है। निषाद राज गुह्य ने भगवान राम के साथ मित्रता निभाकर समाज में समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया, वहीं सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध के बाद हिंसा त्यागकर बौद्ध धर्म को अपनाया और उसे विश्व में फैलाया।
पहला पशु अस्पताल बनवाया
महानगर अध्यक्ष शमीम खाँ सुल्तानी ने कहा कि सम्राट अशोक केवल धार्मिक सुधारक नहीं, बल्कि सामाजिक कल्याण, प्रशासनिक सुधार और पर्यावरण संरक्षण के भी अग्रदूत थे। उन्होंने देश का पहला पशु अस्पताल बनवाया और सभी वर्गों में सहिष्णुता को बढ़ावा दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में आंवला सांसद नीरज मौर्या उपस्थित रहे। संचालन महानगर महासचिव पंडित दीपक शर्मा ने किया। इस अवसर पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसमें पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश सचिव शुभलेश यादव, प्रदेश प्रवक्ता मुहम्मद साजिद, शहर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश अग्रवाल, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनीयर अनीस अहमद, पूर्व जिला उपाध्यक्ष अरविंद सिंह यादव, जिला कोषाध्यक्ष अशोक यादव, रणवीर सिंह जाटव, अनीस अहमद, शेर सिंह गंगवार, दिनेश यादव, गोविन्द सैनी, गौरव सक्सेना, सलीम पटवारी, ब्रजेश श्रीवास्तव, अनुज वाल्मीकि, कादिर राणा, नाजिम कुरैशी, चंद्र सेन पाल, रोहित राजपूत, रमेश यादव, अनिल गंगवार, बलराम यादव, भुवनेश यादव, ब्रजेश आजाद और कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे।
Comments (0)