हादसा : रास्ते में खड़ी किशोरी को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौके पर मौत

हादसा : रास्ते में खड़ी किशोरी को ट्रैक्टर चालक ने रौंदा, मौके पर मौत
फाइल फोटो मृतक

देवरनियां, बरेली। देहात के कोतवाली देवरनियां क्षेत्र के गांव विहारीपुर इस्मरार में मंगलवार एक हादसा हो गया। गन्ना लदे ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से घर के बाहर खडी तीन वर्षीय एक बच्ची की मौत हो गाई। मौके से चालक फरार हो गया। पुलिस मौके पर तैनात हैं।

गांव बिहारीपुर इस्मरार निवासी   किसान प्रशान्त कुमार पुत्र गुलावराय का‌ गन्ना लदा टैक्टर-ट्राली लेकर इसी गांव निवासी चालक सुनील कुमार पुत्र सत्य प्रकाश अपने खेत से टैक्टर से गन्ना लेकर गांव आ रहा था। तेज गति से आते टैक्टर-ट्राली चालक ने गांव में अपने मकान के पास तिराहे पर खड़ी हरीओम की तीन वर्षीय पुत्री जानवी को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बच्ची के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा और इंस्पेक्टर क्राइम रामवीर मय फोर्स के पहुंच गए। जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ वह सोनालिका 750 से का है। 

मृतक किशोरी के पिता हरिओम मथुरा मे मजदूरी करता है, वह घर पर नहीं था। खबर लिखे जाने तक इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। पुलिस मृतक किशोरी के पिता के घर आने का इंतज़ार कर रही है। इसलिए पुलिस ने शव का पंचनामा नहीं भरा था। किशोरी का शव घटनास्थल पर पड़ा रहा है।