राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने किया महिला चिकित्सालय का निरीक्षण
1. केक काटकर बच्चियों का जन्मोत्सव मनाया
2. पोषण टोकरी और बेबी क्लॉथ किट किया वितरण
बरेली। राष्ट्रीय महिला आयोग विजया रहाटकर ने जिला महिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने नवजात शिशु देखभाल इकाई एवं पोस्टओपरेटिव वार्ड की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और वहां पर भर्ती शिशुओं के उपचार के बारे में जानकारी ली।
इस अवसर पर उन्होंने बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ योजना के अन्तर्गत बच्चियों का जन्मोत्सव केक काटकर मनाया गया और पोषण टोकरी व बेबी क्लॉथ किट वितरित किया गया तथा सभी को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना आदि योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
इस अवसर पर अध्यक्षा ने 300 बेडेड अस्पताल में पहुंच कर वहाँ ''तेरे मेरे सपने'' विवाह पूर्व संवाद केन्द्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, सदस्य राज्य महिला आयोग पुष्पा पाण्डेय, जिला प्रोबेशन अधिकारी मोनिका राणा सहित अस्पताल के डॉक्टर उपस्थित रहे।