बोर्ड परीक्षा में परचम लहराते वाले रजा इंटर कॉलेज देवरनियां के मेधावियों का हुआ सम्मान
1. इंटर का परीक्षाफल 97 प्रतिशत रहा
2. अलमाज ने हाईस्कूल, गायत्री ने इंटर में किया कॉलेज टाप
देवरनियां, बरेली। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के जारी हुए परीक्षाफल में इस बार रजा इंटर कॉलेज देवरनियां के छात्र- छात्राओं ने क्षेत्र में नाम रोशन किया है। सभी मेधावियों का कॉलेज प्रबंधन की तरफ से सम्मान किया गया है।
कॉलेज के निदेशक सुनैन खान उर्फ सेठी और प्रधानाचार्य जुहैब खान के मुताबिक हाईस्कूल का परीक्षाफल 90 प्रतिशत और इंटर का परीक्षाफल. 97 प्रतिशत रहा है। पिछले पांच वर्षों से यह कालेज अपना परचम लहरा रहा है। हाईस्कूल में अलमाज ने 82 प्रति अंक पाकर कॉलेज टाप किया है। जबकि शिवानी गंगवार ने 81.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा और आतिफा ने 80 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल कर कॉलेज का नाम रोशन किया है।
जबकि इंटरमीडिएट परीक्षा में गायत्री ने 81 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कॉलेज टाप किया है, गौसिया ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा शिफा नूर ने 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों को कालेज प्रबंधन ने बधाई दी है। सोमवार को सभी मेधावियों का कॉलेज के निदेशक सुनैन खान उर्फ सेठी और प्रधानाचार्य जुहैब खान ने सम्मान किया ।