जामुन के पेड़ से लटका मिला लापता किसान का शव

जामुन के पेड़ से लटका मिला लापता किसान का शव
HIGHLIGHTS:

1. खेत की बोलकर घर से निकला था मृतक

हाफिजगंज, बरेली। थाना क्षेत्र के बिजामऊ गांव में एक किसान की आत्महत्या का मामला सामने आया है। (40) वर्षीय संजीव कुमार का शव गुरुवार सुबह गांव के बाहर तालाब किनारे जामुन के पेड़ से लटका मिला।संजीव बुधवार सुबह 9 बजे खेत पर काम करने की बात कहकर घर से निकला थे। मगर, रात तक वापस नहीं लौटे। चिंतित पत्नी सुमन ने पड़ोस में रहने वाले देवरों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने पूरी रात उनकी तलाश की।

गुरुवार सुबह ग्रामीणों की मदद से तलाश शुरू हुई तो तालाब किनारे जामुन के पेड़ पर संजीव का शव अंगोछे से लटका मिला। मृतक की पत्नी सुमन ने बताया कि संजीव पिछले कुछ दिनों से बेहद चिंतित और गुमसुम रहते थे। हालांकि, उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं थी। संजीव अपने पीछे पत्नी सुमन और दो बेटे को छोड़ गए हैं। अब बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी अकेली सुमन पर आ गई है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर

पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर शोक की लहर है।