शिक्षक और छात्र राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभाते हैं- छत्रपाल

एक गूंज संस्था का पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिदम शर्मा, राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अजय सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, कर्नल सुधीर प्रकाश को एक गूंज रुहेलखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

शिक्षक और छात्र राष्ट्र निर्माण में विशेष भूमिका निभाते हैं- छत्रपाल

बरेली। एक गूंज संस्था का पांचवां स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिदम शर्मा, राष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी अजय सिंह, प्रधानाचार्य अर्चना सिंह, कर्नल सुधीर प्रकाश को एक गूंज रुहेलखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने किया।

उन्होंने कहा कि गूंज संस्था वास्तव में सामाजिक कार्यों क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान कर रही है। शिक्षक और छात्रों की देश के विकास में विशेष सहयोग रहता है। इनकी सेवाओं के लिए सम्मान पुनीत कार्य है। विशिष्ट अतिथि एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि समाज की दशा और दिशा देने में सामाजिक संगठनों की भूमिका होती है। इन संगठनों के जरिए समाज में फैली कुरीतियों पर अंकुश लगाया जा सकता है। संस्था के अध्यक्ष बंटी ठाकुर ने भी संगठन की उपलब्धि गिनाते हुए कहा कि संस्था पिछले पांच साल से निरंतर सामाजिक कार्यों में सहभागिता कर रही है। उनको समाज के सभी वर्गों से सहयोग मिल रहा है। समारोह में विभिन्न राज्यों के 51 शिक्षकों को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समारोह में एससी-एसटी आयोग के सदस्य उमेश कठेरिया, महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडे, डॉ. रविशरण सिंह चौहान, इंजीनियर एके सिंह, डॉ. विमल भारद्वाज, पल्लवी शर्मा, अजीत सिंह राठौर, मुनीश गुप्ता, मोहिनी वर्मा समेत तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।