शाही में नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर भगाया

शाही में नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर भगाया गया। पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, पुलिस किशोरी और आरोपियों की तलाश में जुटी।

शाही में नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर भगाया
HIGHLIGHTS:

➡️ शाही में नाबालिक किशोरी को बहला-फुसला कर भगाया
➡️ पिता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
➡️ किशोरी और आरोपी युवक की पुलिस तलाश जारी
➡️ पिता पर भी हमला, जान से मारने की धमकी

दीनानाथ कश्यप/ जन माध्यम

शाही, बरेली। थाना शाही क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक किशोरी को गांव का ही एक युवक बहला-फुसला कर ले गया। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार घटना उस समय हुई जब किशोरी के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। कुछ ग्रामीणों ने युवक और किशोरी को एक ऑटो में बैठकर जाते हुए देखा।

किशोरी के पिता जब आरोपी युवक के भाइयों से शिकायत करने उनके घर गए, तो आरोप है कि आरोपी के भाईयों ने युवक का पक्ष लेते हुए उन्हें गालियां दी। विरोध करने पर पिता को लाठी-डंडों और लात-घूसों से पीटा गया। आसपास के ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर पिता को बचाया। आरोपीयों ने पिता को जान से मारने की धमकी भी दी।

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार भैसला ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम किशोरी और आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है।