मातृ शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया जागरूकता का संदेश

शाही के सरस्वती खिलौना बाबा विद्या मंदिर में मातृ शक्ति कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल और एसआई शिवानी चौधरी ने महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

मातृ शक्ति कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया जागरूकता का संदेश
HIGHLIGHTS:

➡️ सरस्वती खिलौना बाबा विद्या मंदिर में मातृ शक्ति कार्यक्रम संपन्न।

➡️ जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने महिलाओं को किया जागरूक।

➡️ एसआई शिवानी चौधरी ने 'मिशन शक्ति' और हेल्पलाइन 112 की दी जानकारी।

➡️ छात्राओं ने झांकियों और देशभक्ति गीतों से मन मोहा।

➡️ रश्मि पटेल ने महिलाओं से सशक्त और शिक्षित बनने का किया आह्वान।

➡️ कार्यक्रम में भारी संख्या में क्षेत्र की महिलाएं और गणमान्य लोग रहे मौजूद।

डेस्क/ जन माध्यम 
शाही,बरेली। बुधवार को सरस्वती खिलौना बाबा विधा मंदिर में मातृ शक्ति पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मी पटेल और विशिष्ट अतिथि शाही थाने की महिला मिशन शक्ति प्रभारी उपनिरीक्षक शिवानी चौधरी रहीं। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्र और कस्बे से भारी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

मुख्य अतिथियों का स्वागत फूलों की बारिश और भगवान रामचंद्र का स्मृति चिन्ह तथा पटका पहनाकर किया गया। स्कूल की छात्राओं ने झांकियां निकालकर और राष्ट्रभक्ति गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए। महिलाओं पर आधारित नाटक भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। मुख्य अतिथि रश्मी पटेल ने कहा कि महिलाओं को हमेशा अपने आप को कमजोर नहीं समझना चाहिए। उन्होंने महिलाओं की जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को उजागर करते हुए कहा कि महिलाएं पुरुषों के समान हर क्षेत्र में कार्य कर सकती हैं। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बताया कि एक महिला होने के बावजूद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है। उपनिरीक्षक शिवानी चौधरी ने भी अपने विचार व्यक्त किए और बताया कि महिला मिशन शक्ति के तहत पुलिस गांव-गांव जाकर महिलाओं को जागरूक कर रही है। उन्होंने डायल 112 की जानकारी दी और बेटियों को शिक्षा पर विशेष जोर देने की बात कही।

सफल कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथियों ने स्कूल स्टाफ की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, सत्यपाल यदुवंशी, सुशील शर्मा, विनोद, प्रधानाध्यापक ब्रज भूषण शुक्ला, खंड संघ चालक ओमकार आर्या, तहसील प्रचारक नितिन, हर पाल लोधी, रूपचंद वर्मा, आचार्य संतोष गंगवार सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और स्कूल स्टाफ उपस्थित रहे।