शाही मंडल में नई मतदाता सूची अभियान तेज
शाही मंडल में नई मतदाता सूची के विशेष अभियान के तहत नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया, जिसमें सांसद ने अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने पर जोर दिया।
➡️ नुक्कड़ सभाओं का आयोजन
➡️ सांसद की मौजूदगी
➡️ हर बूथ पर नए मतदाता
➡️ कार्यकर्ताओं की भागीदारी
दीनानाथ कश्यप/ जन माध्यम
शाही (बरेली)। शाही मंडल में नई मतदाता सूची तैयार करने के विशेष अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर नुक्कड़ सभाओं का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों की अध्यक्षता शाही मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह ने की।
अभियान के तहत पहला कार्यक्रम शाही के मिर्जापुर चौराहे पर भाजपा नेता एवं प्रधान छोटेलाल गंगवार की मार्केट में आयोजित हुआ, जिसमें सांसद छत्रपाल गंगवार ने भाग लिया। इस दौरान सांसद ने बीएलओ-2 से एसआईआर (संशोधित मतदाता सूची) के संबंध में जानकारी प्राप्त की और अधिक से अधिक नए मतदाता जोड़ने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की आयु 18 वर्ष पूरी हो चुकी है, उनका मतदाता बनना लोकतंत्र के लिए अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम की व्यवस्था प्रधान छोटेलाल गंगवार द्वारा की गई, जिन्होंने कार्यकर्ताओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था कराई।
इसके पश्चात सांसद छत्रपाल गंगवार लगभग चार बजे प्रधान अशोक गंगवार के गांव कनु नगला पहुंचे। वहां उन्होंने नए मतदाता बनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। यह कार्यक्रम प्रधान अशोक गंगवार की देखरेख में आयोजित किया गया।
कनु नगला के बाद सांसद बसई और फिरोजपुर गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नई मतदाता सूची से संबंधित जानकारी ली और प्रत्येक बूथ पर कम से कम सौ नए मतदाता जोड़ने का आग्रह किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनुरोध सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सत्यपाल यदुवंशी, रोहित शर्मा, ठाकुर अमित सिंह, बीएलओ-2 विधानसभा प्रभारी तेजपाल फौजी, पूर्व मंडल अध्यक्ष शिवम शर्मा, मुकेश रस्तोगी, रामपाल गंगवार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित रहे।